गाजियाबाद में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गाजियाबाद में जगह-जगह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, स्कूल-कॉलेजों और संगठनों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर शोभायात्रा, सभा और ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा महानगर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

वहीं, राजनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

Related Articles

Back to top button