दोस्त की पत्नी और महिला मित्र से प्रेम प्रसंग! दोस्ती बनी दुश्मनी, हत्या का खुला राज

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव के बलवंत सिंह (28) 3 अगस्त को ट्यूबेल से पानी चलाने गया था , उसकी 4 अगस्त को खेत के मेड़ पर उसका शव मिला। मृतक के पिता प्रदीप कुमार सिंह के तहरीर पर हलधरपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शिर चोट लगने से हुआ । हलधरपुर पुलिस ने तेजी से काम करते हुए हत्या के मामले (मुकदमा संख्या 160/2026, धारा 103(1) BNS) का खुलासा किया है। इस मामले में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से मृतक का चोरी हुआ एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
बलवंत सिंह (28) , विवेक सिंह उर्फ सिट्टू सिंह (28) और देवेंद्र यादव (43) तीनों मित्र थे। ये तीनों हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव के निवासी है। मृतक बलवंत का विवेक सिंह के महिला मित्र और देवेंद्र यादव की पत्नी के साथ अवैध संबंध के मामले में विवाद चल रहा था। इसी मामले के आपसी रंजिश के तहत योजना बद्ध तरीके से 3 अगस्त को शराब पिलाई और ट्यूबेल पर ले जाकर बेश बॉल के डंडे से सिर पर मर कर हत्या कर दी। हत्या के बाद विवेक सिंह मृतक के जेब से मृतक का मोबाइल निकाल कर रमेश सिंह के ट्यूबेल के पास छुपा दिया।
हलधरपुर थानाध्यक्ष द्वारा गठित पुलिस टीम और मुखबिर की सूचना तथा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के साक्ष्यों के आधार पर गहनी के रमेश सिंह के घर के पास विवेक सिंह को और सेमराजपुर चट्टी से देवेंद्र यादव को हिरासत में लिया।



