Korba passenger train: ट्रेन दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

Korba passenger train: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 11 लोग मारे गए, जबकि कई घायल हुए। राहत कार्य जारी है और रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Korba passenger train: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुई एक भयावह ट्रेन दुर्घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी ( goods train) के बीच टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई।

वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बिलासपुर-कटनी रेलखंड के पास कोरबा से चलने वाली यात्री ट्रेन द्वारा लाल खदान क्षेत्र के पास खड़ी मालगाड़ी से टकराने से हुई।

दुर्घटना के कारण और उसकी गंभीरता

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे घबराए हुए यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, और ओवरहेड तार तथा सिग्नलिंग सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसका परिणाम यह हुआ कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन संचालन में भारी रुकावटें आ गईं।

सवाल कैसे हुई ये घटना

प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह दुर्घटना ( Chhattisgarh train accident) उस समय हुई जब एमईएमयू लोकल ट्रेन ने सिग्नल पार किया और खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना के कारण की जांच जारी है। अफसरों ने पुष्टि की है कि इस घटना में तकनीकी या मानवीय लापरवाही हो सकती है।

टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,15 की मौत; जानें कैसे हुआ ये हादसा

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की राहत कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद रेलवे के बचाव दल, आरपीएफ कर्मी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। राहत कार्य में तेजी से जुटे टीमों ने घायलों को चिकित्सा सहायता देना शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजने का सिलसिला जारी है। वहीं वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जिन्होंने पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी

  • चंपा जंक्शन: 808595652
  • रायगढ़: 975248560
  • पेंड्रा रोड: 8294730162
  • दुर्घटना स्थल पर: 9752485499, 8602007202

Related Articles

Back to top button