new RBI rules for loans: 1 अक्टूबर से RBI ने लागू किए 3 नए नियम
new RBI rules for loans: RBI ने लोन नियमों में किए 3 बड़े बदलाव: EMI में राहत, फ्लोटिंग रेट में लचीलापन और गोल्ड लोन लेना अब हुआ आसान। जानें नए नियम 1 अक्टूबर से।

new RBI rules for loans: त्योहारी सीज़न में जीएसटी में कटौती से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। अब आरबीआई कर्ज लेने वालों को खुशखबरी देने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्ज लेने वालों और एमएसएमई सेक्टर को राहत देने के लिए लोन नियमों में कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। इनमें से तीन अहम नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे, जिससे कर्ज लेना और भी आसान और लचीला हो जाएगा। बाकी चार नियमों पर अभी विचार चल रहा है।
1 अक्टूबर से कौन से 3 नियम लागू होंगे? (new RBI law for loans)
1. फ्लोटिंग रेट लोन की ईएमआई कम होगी
अगर आपने फ्लोटिंग ब्याज दर पर लोन लिया है, तो अब बैंक आपको तीन साल की लॉक-इन अवधि से पहले ही मासिक किस्त कम करने की अनुमति दे सकते हैं। इससे कर्ज लेने वालों को सीधा फायदा होगा और उनकी ईएमआई कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- cheque clearance rule: अब चेक उसी दिन होगा क्लियर, जानें नियम कब से लागू
2. फिक्स्ड रेट कर्ज लेने वालों के लिए विकल्प
फिक्स्ड ब्याज दर वाले लोन लेने वाले ग्राहकों को अब फ्लोटिंग रेट पर स्विच करने का विकल्प मिल सकता है। इससे कर्ज लेने वालों को लचीलापन मिलेगा और बाजार की स्थिति के अनुसार सही ब्याज दर चुनना आसान हो जाएगा।
3. गोल्ड लोन लेना हुआ आसान
अभी तक, केवल सुनार ही गोल्ड लोन ले सकते थे। मगर, अब वे सभी लोग जो कच्चे माल के रूप में सोने का उपयोग करते हैं, जैसे छोटे कारीगर और छोटे व्यवसायी, सोने के बदले बैंक लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए अपनी कार्यशील पूंजी जुटाना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Dussehra vacation 2025: जानिए आपके राज्य में स्कूल कब तक रहेंगे बंद
गोल्ड लोन नियमों में बड़े बदलाव (loan law new update)
RBI ने गोल्ड लोन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे हैं, जिनके जल्द ही लागू होने की संभावना है।
पुनर्भुगतान अवधि में वृद्धि: स्वर्ण धातु ऋणों की पुनर्भुगतान अवधि 180 दिनों से बढ़ाकर 270 दिन करने का प्रस्ताव है।
आउटसोर्सिंग के लिए GML: अब गैर-विनिर्माण आभूषण विक्रेता भी आउटसोर्सिंग के लिए GML का उपयोग कर सकेंगे।
ये बदलाव आभूषण उद्योग और MSME क्षेत्र के लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
बता दें कि new RBI rules से loans लेने में जनता को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।



