टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,15 की मौत; जानें कैसे हुआ ये हादसा

Tempu traveler Accident: राजस्थान के फलौदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जोधपुर (Jodhpur News) के सूरसागर से 18 लोग एक सवारी वाहन में सवार होकर बीकानेर के कोलायत मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। हनुमान सागर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर अचानक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई (15 death in Rajasthan)।
फलौदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को तुरंत ओशन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के ज़रिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। डीएसपी अचल सिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
कई शव वाहन की सीटों और धातु में बुरी तरह फंस गए थे और पुलिस और स्थानीय निवासियों को उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फलोदी थाने के प्रभारी अमनाराम ने बताया कि सभी मृतक और घायल जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी थे। वे कोलायत दर्शन करके अपने परिवारों के साथ लौट रहे थे। पुलिस, एसडीआरएफ और राहत दलों ने मौके पर तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।
Andhra Pradesh Stampede: मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत और भी कई घायल
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के फलोदी जिले में हुए सड़क हादसे (Tempu traveler Accident) में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को ₹50,000 दिए जाएँगे।”


