कार ड्राइवर का कंट्रोल खोया और सब कुछ गड़बड़ हो गया, हादसे में 7 की मौत

Karnataka Accident: होसकोटे-डबसपेट नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार SUV और टू-व्हीलर की टक्कर में सात लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी।

Karnataka Accident: बेंगलुरु के निकट होसकोटे-डबसपेट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण दुर्घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। होसकोटे के एम. सत्यवारा गांव के पास एक तेज रफ्तार SUV और टू-व्हीलर के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की जान चली गई। इस घटना ने क्षेत्र में मातम और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक SUV ने एक टू-व्हीलर को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद SUV चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस भयानक हादसे में SUV में सवार छह लोग और टू-व्हीलर पर सवार एक व्यक्ति, कुल सात लोग, घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

स्थानीय पुलिस की कार्रवाई

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, मृतक का संबंध बेंगलुरु के कोथनूर इलाके से बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Vande Mataram New Guidelines: बदला नियम, राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम्, जानिए क्या हैं नए प्रोटोकॉल

यह हादसा सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए इस हादसे ने न केवल मृतकों के परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया, बल्कि पूरे इलाके में सड़क सुरक्षा की आवश्यकता को एक बार फिर से उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button