खाटू श्याम: निशान यात्रा निकाल कर भक्तों को किया आमंत्रित
भरथना में 30 मार्च को द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

भरथना,इटावा। आगामी 30 मार्च को सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव हेतु श्यामप्रेमियों द्वारा समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण हेतु एक आमंत्रण के लिए एक निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा पागल बाबा मन्दिर से प्रारम्भ होकर छोला मन्दिर होते हुए महोत्सव स्थल पर विराम हुई।
शनिवार को श्री श्याम मित्र मण्डल भरथना के तत्वााधन मेें आगामी 30 मार्च को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एसएवी इण्टर कालेज के सामने भैंरोंमल सिन्धी राइस मिल में सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव हेतु एक आमंत्रण बाइक यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई।
उक्त आमंत्रण यात्रा पागल बाबा मन्दिर से पूजन अर्चन के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम मोढी, कुंवरा,राजागंज,मोतीगंज, तिलक रोड,सरोजनी रोड, पुराना भरथना,मण्डी रोड होते हुए छोला मन्दिर पहुँची,जहाँ से वापस गिरधारीपुरा,आजाद रोड होते हुए जवाहर रोड स्थित महोत्सव पाण्डाल स्थल भैंरोमल सिन्धी राइस मिल पर विराम हुई। इस दौरान हाथों में ध्वज लिये युवाओं ने ‘‘हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम हमारा‘‘ के गगनभेदी जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इस दौरान नगर में कई जगह आमंत्रण यात्रा का स्वागत सम्मान भी किया गया। आगामी 30 मार्च दिन सोमवार को सांय 5 बजे से सम्पन्न होने वाले उक्त संकीर्तन महोत्सव में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल,आशू वर्मा,खुशी शाक्य आदि के द्वारा संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति की जायेगी।
आमंत्रण यात्रा के दौरान भरथना पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, श्याम सुन्दर चौरसिया,पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, अतुल पोरवाल,अभिनव दीक्षित,राहुल यादव, राजीव पोरवाल,अरविन्द चौरसिया,सुनील शारदा, राजू चौहान,विनोद यादव, रोहित भंसाली,राजेश चौहान,राजू माहेश्वरी, रामजी तोमर,मनीष गुप्ता, अनुराग पोरवाल,सौरभ वर्मा,पम्मी यादव,राजेश यादव पण्डा,कमलेश गुरू आदि श्यामप्रेमियों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।



