Home Cleaning Tips: क्या आपके किचन सिंक से आती है बदबू, इस सीक्रेट ट्रिक का करें इस्तेमाल
Home Cleaning Tips: सिंक की सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानें! बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड का सही इस्तेमाल कैसे करें, ताकि बदबू और दागों से छुटकारा मिले।
Home Cleaning Tips: किचन में सफाई से जुड़ी सबसे आम और परेशान करने वाली समस्या है सिंक से उठने वाली बदबू। यह केवल असहजता का कारण नहीं बनती बल्कि आपके किचन के वातावरण को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। सिंक में जमा गंदगी और पानी के ठहरे होने से ये गंध तेज हो जाती है जिससे घर में महक फैलने लगती है।
सिंक पाइप की सफाई है बहुत मुश्किल
सिंक पाइप को समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह गंदगी और तेल के जमाव से भर जाते हैं। पाइपों का इंटीरियर्स में जमा गंदगी सफाई में बड़ी मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है। साथ ही पाइप की सफाई के लिए किसी मजबूत और खतरनाक रसायन के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इससे पाइप्स में जंग लग सकता है।
किचन सिंक पर दागों का जमना भी एक आम समस्या है। ये दाग आसानी से हटने वाले नहीं होते और सिंक की सफाई को और भी कठिन बना देते हैं। अक्सर पानी तेल और अन्य पदार्थों के संपर्क में आने से ये दाग गहरे हो जाते हैं जिन्हें हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसे करें सिंक की सफाई
इस समस्या का समाधान आपके पास है। सिंक की सफाई के लिए एक आसान और प्रभावी तरीका है बेकिंग सोडा का उपयोग। बेकिंग सोडा का पाउडर सिंक के ड्रेनेज पाइप में डालें। फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह अच्छे से काम कर सके। इसके बाद गर्म पानी का इस्तेमाल करके सिंक को अच्छी तरह धो लें। यह तरीका सिंक से बदबू को भी खत्म करता है और दागों को भी साफ करता है।
सुबह चेहरा क्यों सूज जाता है, शरीर देता है ये सिग्नल
सिंक के दागों को करें ये उपाय
यदि सिंक पर दाग बने हुए हैं तो बेकिंग सोडा के साथ डिशवॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। इसका उपयोग करते समय पहले बेकिंग सोडा डालें फिर डिशवॉशिंग लिक्विड को डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी से धोने पर दाग हटने की संभावना ज्यादा होती है।



