बाइक-कार की भिडंत युवक गंभीर घायल: सैफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा मार्ग पर ग्राम कलवारी के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। की बाइक सवार 6 7 फीट ऊपर उछलता हुआ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक सड़क के किनारे बने आलू के खेत में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते थाना अध्यक्ष कमल भाटी उप निरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायल को एंबुलेंस के ईएमटी गिरजेश यादव के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र में इलाज को भिजवाया, बताया गया कि घायल युवक अभिषेक पुत्र महेश निवासी लुहून्ना इटावा पास के लिए गांव से अपने दोस्त के घर से वापस अपने घर इटावा जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और वाधित हो रहे यातायात सुचारु कराया। घायल अभिषेक के पैर टूट जाने और बेहतर उपचार के लिए घायल को डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

__________

इलाज को भर्ती बेहोश युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव धनुआ निवासी 28 वर्षीय युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार युवक को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि राजेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम धनुआ को 15 जनवरी को बेहोशी की हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button