एंबुलेंस में गूंजी किलकारी: बेटी ने लिया जन्म

प्रसव पीड़ा पर एंबुलेंस से अस्पताल जा रही एक महिला को रास्ते में हुआ प्रसव,जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जसवंतनगर,इटावा।नगला विशुन गांव निवासी शिवनाथ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर एंबुलेंस समय से पहुंच गई और महिला को लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर राजपुर गाँव के पास नहर पुल पर एंबुलेंस कर्मियों की मदद से महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए।
एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी ओपेंद्र राजपूत और पायलट सुदीप कुमार सिंह ने समय पर पहुंचकर महिला को बच्ची पैदा होने के बाद अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Related Articles

Back to top button