मिशन शक्ति: महिलाओं को किया जागरूक

महिलाओं को अपराध नए कानून और ट्रैफिक नियमों की दीगई जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में रविवार को ग्राम बलरई में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानून,ट्रैफिक नियमों और बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर सीओ आयुषी सिंह ने जन जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं बालिकाओं और ग्रामीणों को जागरुक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण विशेषकर महिलाएँ उपस्थित रहीं।

सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें हर प्रकार की हिंसा से सुरक्षित रखना है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अब कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय की व्यवस्था की गई है।

साइबर अपराध पर जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, कॉल या सोशल मीडिया संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी बिल्कुल साझा न करें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराये। ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करे।कार्यक्रम में बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज समेत महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button