मीठे पानी की सप्लाई में समस्या का उठाया मुद्दा, निगम दफ्तर पहुंचे लोग

गाजियाबाद महानगर निवर्तमान महामंत्री के नेतृत्व में शालीमार गार्डन वार्ड 78 वार्ड 80 में मीठे पीने के पानी की स्वच्छ एंव सुचारू सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। जिससे क्षेत्रीय निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कल गाजियाबाद नगर निगम जल विभाग के अधिकारियों से समस्या के अति शीघ्र समाधान हेतु नगर निगम कार्यालय मोहन नगर पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ,सहायक अभियंता, जल निगम के ऑफिस में बैठक की गई। इस दौरान वार्ड 80 के पार्षद राहुल शर्मा, नामित पार्षद श्याम शर्मा के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना,केशव सक्सेना वी सभी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, और अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।


