उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने तिलक नगर कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक किया मार्च

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर । वहां पर व्यापारियों ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव को माननीय मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित सौपा इस अवसर पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जनपद रामपुर में कारोबार पूर्णतया खत्म हो चुका है जनपद रामपुर में कारोबार की स्थिति अत्यधिक दयनीय हो चुकी है कोई उद्योग व लघु उद्योग जनपद में नहीं है नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा 50% हाउस टैक्स व वाटर टेक्स चार्ज अतिशीघ्र बढ़कर रामपुर की गरीब अर्थव्यवस्था से पीड़ित जनता पर व व्यापारी समाज पर जुल्म करने की दर्दनाक भयानक तैयारी कर रही है जिसको शीघ्र ही जनहित में रोका जाना अति आवश्यक है
यहां पर कारोबार की स्थिति को देखते हुए जनता और व्यापारी समाज इतना ज्यादा जुल्म बर्दाश्त नहीं कर सकता यह तो रामपुर की जनता को तबाह बर्बाद करने की सोची समझी साजिश है इस तरह गरीबों पर अत्याचार कर उन्हें दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर करना जनहित में उचित नहीं है।
गरीब बेसहारा मजबूर ठेला चालक, पटरी दुकानदारों व छोटे कारोबार को नगर पालिका ने उजाड़ कर आज दिवस तक भी वायदा किया था कि प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारा में दुकान नहीं दी गई हैं।
नगर पालिका के अधिकारियो का दिल पसीज नहीं रहा है नगर पालिका की यहां की लगातार तानाशाही से परेशान होकर यहां के सारे 90% उद्योग समाप्त हो चुके हैं हमारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से कहना है कि हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स 50% बढ़ाएं ना जाने के आदेश अति शीघ्र जारी करने की कृपा करें।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ,प्रदेश प्रचार मंत्रीआसिफ उल्ला खान, अलीम खान, गोपाल शर्मा ,शराफत खान, बाबू खान नवाब युसूफ अली, फहद खान, शाहिद मामू, इरफान खान, मोहम्मद रफीक साहब खान, मिलन सक्सेना, नूर खान शाहिद अली आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे



