इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल; यात्री एयरपोर्ट पर रोने लगे, वजह चौंकाने वाली

Indigo flights cancelled: अगर आपने पिछले दो-तीन दिन में इंडिगो की टिकट बुक की है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। गुरुवार को भी हजारों लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने फिर से 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट पर तो जैसे त्राहि-त्राहि मची हुई थी। लोग घंटों इंतजार करते रहे, कोई गुस्सा कर रहा था तो कोई रोने लगा था।

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बुधवार को भी यही हाल था। उस दिन भी सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थीं। आंकड़े देखिए तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 19.7% रह गई जो एक दिन पहले ही 35% थी। यानी हर दस में से आठ फ्लाइट लेट या कैंसिल!

अब सवाल ये है कि आखिर हो क्या रहा है?

जानकारी रखने वाले सूत्र बता रहे हैं कि नया क्रू रोस्टरिंग रूल बहुत सख्त हो गया है। पायलट और केबिन क्रू की ड्यूटी आवर्स को लेकर DGCA ने कड़े नियम लागू किए हैं। इंडिगो को इन्हें फॉलो करने में दिक्कत आ रही है। नतीजा ये कि कई फ्लाइट्स के लिए क्रू ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा और उड़ान रद्द करनी पड़ रही है।

शहरवार आंकड़े और भी डराने वाले हैं

  • दिल्ली से 33 फ्लाइट्स कैंसिल (flight cancellations)
  • मुंबई से 85
  • बेंगलुरु से 73
  • हैदराबाद से 68

बुधवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 67, बेंगलुरु में 42, हैदराबाद में 40 और मुंबई में 33 उड़ानें रद्द हुई थीं। यानी दो दिन में कुल मिलाकर 600 से ज्यादा फ्लाइट्स पर ताला लग चुका है।

F-16 fighter plane crash: जानें कितनी है इस विमान की कीमत

इंडिगो की तरफ से क्या कहा गया

कंपनी (Indigo airlines) ने बुधवार को बयान जारी करके माफी मांगी और बताया कि अगले 48 घंटे तक वो शेड्यूल में कुछ बदलाव कर रही है। उनका दावा है कि जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। जो यात्री प्रभावित हो रहे हैं उन्हें दूसरी फ्लाइट या पूरा रिफंड दिया जा रहा है। टीम रात-दिन काम कर रही है ताकि परेशानी कम हो। हालांकि गुरुवार शाम तक कोई नया अपडेट नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button