IAS Srishti Dabas Success Story: दिन में नौकरी और रात में पढ़ाई कर हासिल की UPSC में 6वीं रैंक

जानिए कैसे सृष्टि ने नौकरी के साथ पढ़ाई कर UPSC 2023 में 6वीं रैंक हासिल की। प्रेरणादायक कहानी हिंदी में।

IAS Srishti Dabas Success Story: दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस महिला अफसर की सफलता कहानी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने दिन में नौकरी की और रात में पढ़ाई कर UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की।

शुरुआती जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि (IAS Srishti Dabas Biography in Hindi)

सृष्टि डबास मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। जब वह छोटी थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी माँ ने अकेले ही उन्हें पाला। कठिन हालातों के बावजूद उनकी माँ ने सृष्टि को कभी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने दी।

बचपन से ही थीं मेधावी छात्रा (UPSC Topper 2023 Srishti Dabas)

सृष्टि डबास ने बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली के इंद्रा गांधी ट्रस्ट कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) किया। इसके बाद IGNOU से मास्टर डिग्री (MA in Political Science) पूरी की।

काम के साथ पढ़ाई: एक कठिन लेकिन प्रेरणादायक सफर

UPSC की तैयारी के दौरान सृष्टि को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में नौकरी मिल गई। दिन में ऑफिस और रात में पढ़ाई के बावजूद उन्होंने संतुलन बनाए रखा। लंच ब्रेक के समय भी वह लाइब्रेरी में पढ़ती थीं। इससे पहले वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम कर चुकी थीं।

IAS बनने का सपना पहले प्रयास में किया साकार

2023 में अपने पहले ही प्रयास में सृष्टि डबास ने UPSC CSE में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 6वीं रैंक प्राप्त की और IAS अधिकारी बनीं। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का नतीजा है।

सृष्टि डबास की सफलता का श्रेय उनकी माँ को

सृष्टि कहती हैं कि उनकी सफलता में उनकी माँ की सबसे बड़ी भूमिका रही है। कठिन समय में माँ ने उन्हें कभी हिम्मत नहीं हारने दी। सृष्टि आज लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

क्यों कलयुग में श्री राम बनना नामुमकिन, ये सच्चाई रुला देगी

Related Articles

Back to top button