RBI MPC Policy Meeting Updates: EMI का बोझ कम होगा, आम लोगों को बड़ी राहत
RBI MPC Policy Meeting Updates: गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। आम आदमी को बड़ी राहत, जाने सस्ते लोन और इंटरेस्ट रेट में कटौती की पूरी खबर।

RBI MPC Policy Meeting Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस बार भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती का ऐलान किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज रेपो रेट में बदलाव करके आम आदमी को बड़ी राहत दी। साल 2025 को चुनौतियों से भरा बताते हुए मल्होत्रा ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में अच्छा काम हुआ है। रेट में कटौती के बाद अब रेपो रेट 5.25 परसेंट पर आ गया है।
आज मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (Monetary Policy Committee) की बैठक के बाद सबका ध्यान इस बात पर था कि क्या रेपो रेट में कटौती से इंटरेस्ट रेट सस्ते होंगे। महंगाई कम हुई है, GDP ग्रोथ तेज हो रही है और डॉलर के मुकाबले रुपया 90 के करीब पहुंच गया है, ऐसे में रिजर्व बैंक का यह फैसला अहम माना जा रहा था। पिछले कुछ महीनों में RBI ने तीन स्टेज में रेपो रेट में कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इस दौरान रिटेल महंगाई कंट्रोल में रही, जिससे RBI यह फैसला ले सका। इस बार भी आरबीआई ने आम आदमी को राहत देते हुए रेपो रेट 0.25 परसेंट घटाकर 5.25 परसेंट कर दिया।
usd vs inr: 90 के पार पहुँचा डॉलर; रुपया हुआ धड़ाम, जानें असली वजह क्या
गवर्नर ने क्या कहा?
Q1Fy27 में महंगाई दर कम हुई है। साथ ही, संजय मल्होत्रा ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में इनकम टैक्स में बदलाव से ग्रोथ को बढ़ावा मिला है। रेपो रेट में कटौती का फैसला एक्स्ट्रा सपोर्ट देने के लिए लिया गया था। महंगाई भी काफी कम हुई है और पिछले अनुमान से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है।



