सूर्यनाथ यादव को बार एसोसिएशन सुलतानपुर का महासचिव निर्वाचित होने की HSRA ने दी बधाई

सुलतानपुर. हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रकोष्ठ सुलतानपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने एडवोकेट अनवर अली भानू प्रताप यादव एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप यादव जनवादी ने सूर्यनाथ यादव को बार एसोसिएशन सुलतानपुर का महासचिव निर्वाचित होने की शुभकामनाएं प्रेषित किया और अधिवक्ता हित में कार्य करने की अपील की उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में उनके दुख दर्द में उनके साथ खड़े रहने की अपनी बात दोहराई।अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अनवर अली एडवोकेट, अखिलेश यादव एडवोकेट,अंकुर वर्मा एडवोकेट, अमित यादव , चन्द्र सेन सत्य प्रकाश वर्मा एडवोकेट , एडवोकेट इन्दल यादव ,अभय प्रताप यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।



