‘द इकोनोमिक टाइम्स जीओवी टेक आवर्डस्’से सम्मानित
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को मिला सम्मान

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई,को भारत के आर्थिक जगत के प्रतिष्ठित समाचार समूह द इकोनोमिक टाइम्स के तरफ से विश्विद्यालय के द्वारा चलाये गये अभिनव पहल यू.पी आरोग्य डिजिटल हेल्थ स्क्रीनिंग एआई ड्राइव को डिजिटल हेल्थ इनोवेशन अवार्ड की ज्यूरी चॉइस श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित नवाचारों के माध्यम से सुदृढ़ करने के लिए यूपीयूएमएस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुरस्कार के चयन समिति में पूर्व ब्यूरोक्रेट्स एवं गणमान्य व्यक्तियों से युक्त ज्यूरी पैनल द्वारा किया गया,जिन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय योगदान को सराहा।
19 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी होटल में 6वें ईटी टाइम्स जीओवी टेक आवर्डस् 2026 आयोजित किया गया,जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अजय सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से इस सम्मान को ग्रहण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित सिंह एवं कुलसचिव दीपक वर्मा ने भी प्रतिभाग किया।
कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यूपीयूएमएस के चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा सेवा में नवाचार के प्रयोग से विश्वविद्यालय डिजिटल हेल्थ नवाचार के क्षेत्र में तीव्रता के साथ अग्रणी संस्थान के तौर पर उभर रहा है तथा भविष्य में तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से जन सेवा को और सशक्त किया जा सकेगा।



