द्वितीय चरण के पांच दिवसीय पीडीए सम्मान पदयात्रा का हुआ समापन

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी से 188 विधानसभा से प्रवक्ता पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा प्रदेश सरकार के कण कण में व्याप्त है भ्रष्टाचार,पीड़ित दुखी अपमानित के सम्मान को जगाने को पांच दिवसीय सम्मान पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने बताई व्यथा किसान मजदूर युवा सभी ने साझा की परेशानियां, प्रदेश की बादहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा आया सामने एस आई आर के बहाने मतदाताओं से वोट का अधिकार छीन रही भाजपा सरकार,आने वाले समय में 90% पीड़ित दुखी व अपमानित नागरिकों की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को गाड़ी से उतर कर विकास को रफ्तार देगी समाजवादी पार्टी पीडीए पद यात्रा जयसिंहपुर ब्लाॅक से लेकर ब्लाॅक कूड़ेभार के अन्तर्गत 188 विधानसभा से जुड़े ग्रामसभाओं में रही इस पीडीएफ पद यात्रा में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी महासचिव सलाउद्दीन खां,ज्ञान प्रकाश यादव, बृजेश यादव,कोलई प्रधान, पूर्व प्रधान त्रियोग यादव,शुमित त्रिपाठी,विजय श्याम यादव, पूर्व प्रधान राम उजागिर यादव,शनि यादव, दुर्गेश यादव,अनिल यादव, आशीष प्राप्त कोरी, टोनी यादव, राजू , अब्बास खान आदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



