घर में लगी भीषण आग में पांच बकरियां जिंदा जली
किसान के आभूषण- नगदी और गृहस्थी हुई स्वाह

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजनियापुर साम्हों में बीती रात्रि करीब 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते किसान संतोष कुमार पुत्र दान सिंह का घर धू-धूकर जलने पर ग्रामीणों में हाहाकार मच गया।
और घर के अन्दर भीषण आग में फंसे संतोष उसकी पत्नी पूनम देवी के अलावा बेटी कु.अंजली 13 वर्ष,कु. अंशिका 9 बर्ष,कु.बिंदु 5 बर्ष,बेटा अंशू 7 बर्ष,शिवांग मात्र 8 माह को आग में जिंदा जलने से सुरक्षित बचा लिया।
हालांकि अग्निकांड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड मशीन ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से जबतक आग पर काबू पाया तबतक किसान संतोष कुमार के घर की सम्पूर्ण गृहस्थी 20 कुंतल अनाज कपड़े बिस्तर चांदी की पायलें,करधनी,एक जोड़ी सोने के झाले 25 हजार की नगदी जलकर स्वाह हो गई,और घर में बंधी पांच बकरियों की आग में जिंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गई।
उक्त अग्निकांड के बाद अग्नि पीड़ित किसान संतोष कुमार भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे खाली हाथ खड़ा रह गया। अग्निकांड की भोर होते ही सूचना मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजेंद्र दिवाकर ने निजी निधि से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के तहत 5 हजार की नगद राशि उपलब्ध कराते हुए उनके तत्काल भरण पोषण की मदद की है।
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग से लेखपाल ने निरीक्षण कर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल किसान संतोष कुमार अग्निकांड के बाद भुखमरी की कगार के साथ मुआवजा की आस लगाए बैठा है।



