आर्थिक रूप से कमजोर स्वजातियों की मदद करें: अग्नानी
सिंधी समाज हमेशा की तरह एकजुटता बनाए रखें:आहूजा

भरथना,इटावा। भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्नानी अपने पदाधिकारी टोनी आहूजा व लक्की के साथ रविवार को कस्बा के मुहल्ला सिन्धी कालोनी स्थित सिन्धी धर्मशाला पहुँचे।
कानपुर से आये प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्नानी ने मौजूद सिन्धी समाज के लोगों से कहा कि सिन्धी समाज के सभी लोग एकजुट होकर रहें तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगोें की हरसम्भव मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने सभी सिन्धी समाज के लोगों को भारतीय सिन्धु सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने भरथना में भी भारतीय सिन्धु सभा की कमेटी का गठन करने के लिए कहा तथा अपना पूरा सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। इससे पूर्व समाज के लोगोें ने आगन्तुक अतिथियों का तिलक वन्दन,पट्टिका तथा झूलेलाल साँई की टोपी पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर लख्मीचन्द्र उत्तमानी, गुरूदीप सिंह जेसवानी, ओमप्रकाश नन्दवानी, संजय माधवानी, राधेश्याम उत्तमानी, महेन्द्र कुमार खत्री,चेतन दास वरयानी,नरेश कुमार श्यामानी,दीपक भाटिया चिन्टू,बन्टी श्यामानी आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



