गैरजनपद से आई स्वास्थ्य टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनियां का किया सुपरविजन

कानपुर देहात के डिप्टी सीएमओ डॉ0 आदित्य सचान की अगुवाई में चार दिनों तक चला गहन निरीक्षण

रायबरेली। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश शाशन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिले में मंडललीय चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने चार दिवसीय सपोर्टिव सुपरविजन किया। रोहनिया ब्लॉक में कानपुर देहात के डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में आई टीम ने उपकेंद्र से लेकर सीएचसी तक का निरीक्षण किया। टीम ने शासन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत जानने के साथ ही साथ धरातल पर लोगों से भी पूछताछ की। सपोर्टिव सुपरविजन करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सीधे स्टेट को भेजेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गैरजनपदों की टीम से कराई जाने वाली जांच की कड़ी में कानपुर देहात के डिप्टी सीएमओ डॉ0 आदित्य सचान के नेतृत्व में टीम ने रोहनिया ब्लॉक का निरीक्षण किया। टीम में शामिल जिला समन्वयक इनक्वॉस डॉ० दिलीप वर्मा और डिप्टी सीएमओ ने रोहनिया ब्लॉक में संचालित सभी उपकेंद्र, आयुष्मान अरोग्य मंदिर, पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीम ने ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को केंद्र पर जाकर परखा है। टीम कार्यों से संतुष्ट है और जहां पर कोई कमी है तो उससे सीएचसी प्रभारी को अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब यह रिपोर्ट हमारी तरफ से शासन को भेज दी जाएगी। टीम की जांच में सहयोग करने वाले सीएचसी प्रभारी डॉ0 मो0 अनवर ने बताया कि टीम ने सीएचसी केंद्र का बहुत ही बारीकि के साथ में निरीक्षण किया। टीम की तरफ से डिलीवरी रूम, इमरजेंसी कक्ष, एक्स-रे रूम, फॉर्मेसी के साथ ही साथ कोल्ड चैन का भी निरीक्षण किया।

कोल्ड चैन में रखे टीकाकरण के इंजेक्शन रैबीज, डीपीटी, पैंटा सहित अन्य इंजेक्शन का स्टॉक देखा और उनका रखरखाव भी देखा।

वहीं इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राकेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश पर मंडलवार टीम बनाकर निरीक्षण कराया जा रहा है। शासन की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण कराया जा रहा है। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान डॉ० सुनील यादव, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रागिनी मिश्रा, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर अजय निर्मल, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर लाल बहादुर मौर्य, राजेश कुमार, सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button