स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का किया परीक्षण लिए बल्ड सैंपल

भरथना में डेंगू की दस्तक से बढ़ रहे थे घर-घर मरीज

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला बृजराज नगर में बीते दिनों जानलेवा घातक बीमारी डेंगू की दस्तक से दहशत फैलने के साथ ही बुखार,खासी जुकाम आदि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते एक डेंगू रोग से ग्रसित मरीज रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार 55 बर्ष पुत्र देव सिंह को गम्भीर हालत में बीते दिनों इलाज के लिए कानपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती होना पड़ा।

उक्त खबर लोकप्रिय दैनिक अखबार स्टार एक्सप्रेस में प्रकाशित होते ही प्रशासन नींद से जाग गया और प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक पांच सदस्यीय टीम को घटना स्थल पर भेज कर मरीजों के इलाज पर लगा दिया।

जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू रोग से ग्रसित मोहल्ला व गली में हर-घर डोर-टू डोर पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया,और मौके पर इलाज किया साथ ही अधिक तर मरीजों के ब्लड का सैम्पल लेकर डेंगू,मलेरिया,आदि वायरल फीवर की जांच के हेतु बल्ड स्लाइड जांच लेब को भेजदी।

मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त भरथना स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.सैफ अली ने बताया डेंगू आदि मच्छरों से होने वाली बीमारी से बचने के लिए घर के अन्दर खुला पानी न रखें साथ ही कूलर को धूप में सुखाकर रखें,इन दिनों कुलर में पानी का स्तेमाल बिल्कुल न करें,उन्होंने बताया कि घर के अन्दर और बाहर साफ सफाई उचित रखें।
मच्छरों के हमला से बचने के लिए आवश्यक उपाय जरूर करें।

खासी बुखार आदि स्वास्थ्य को लेकर आने वाली समस्या नजर आते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक की सलाह पर ब्लड की जांच कराकर इलाज कराएं।
स्वास्थ्य टीम का सहयोग कर रहे वार्ड के सभासद शिवराम सिंह यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समस्या को संज्ञान में लेकर करीब तीन दर्जन से अधिक घर-घर पड़े मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यक दवाईयां वितरण कर मरीजों को राहत दिलाई है,वहीं नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक विशेष साफ-सफाई और डेंगू आदि मच्छर नाशक दवाई का कोई छिड़काव नहीं कराया है।

सभासद श्री यादव ने बताया कि बीते दिनों भरथना में डेंगू की दस्तक के चलते उनके वार्ड में एक रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार 55 बर्ष पुत्र देव सिंह गम्भीर रूप से डेंगू रोग की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं,जिनकी जांच उपरान्त उन्हें उचित इलाज के लिए कानपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि उनकी पत्नी रेखा देवी 50 वर्ष,बेटा प्रभात कुमार 21 वर्ष,बेटी कु.सोनम 19 वर्ष बुखार से पीड़ित इलाज को मजबूर बने हुए हैं।

वहीं वार्ड निवासी लक्ष्मी देवी 40 वर्ष पत्नी स्व.संजीव कुमार उनकी 9 वर्षीय बेटी कु.दिव्यांशी के अलावा अर्चना कश्यप 27 वर्ष पत्नी दीपू कश्यप और उनकी 5 वर्षीय बेटी कु.गौरी व ढाई वर्षीय मासूम कु.हर्षता और कु.सुधा 15 वर्ष पुत्री मूलचंद कश्यप भी बुखार की चपेट में बनी हुईं हैं।

डेंगू और बुखार पीड़ितों ने आरोप है कि पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर की सड़क और गलियों में फैली रहने वाली गन्दगी और आवारा गौवंशों का पड़ा रहने वाला गोबर के अलावा नाला-नालियों में दुर्गंध भरा कीचड़ डेंगू आदि मच्छरों से विभिन्न घातक बीमारिया जन्म ले रहीं है। जिसके कारण एक ही वार्ड बृजराजनगर में कुल चार घरों में 9 सदस्य डेंगू,बुखार,वायरल फीवर, खांसी-जुकाम आदि के चपेट में आ चुके थे।

वार्ड सभासद शिवराम सिंह यादव ने प्रशासन से उक्त वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम भेजकर पीड़ित मरीजों का इलाज कराए जाने और पालिका प्रशासन से सड़क गलियों में साफ सफाई के साथ डेंगू मच्छर से निपटने के लिए कीटनाशक दवाइयों का नियमित छिड़काव कराए जाने की मांग की थी। सभासद श्री यादव ने प्रशासन से नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे आवारा गौवशों को सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित कराने की मांग भी की थी,ताकि नगर की सड़कें गलियों में उनके गोबर से गंदगी न फैल सके।

Related Articles

Back to top button