ये है विश्व का सबसे डरावना मंदिर, यही से होगा कलयुग का अंत

Hasanamba Temple Story: हमारे देश में एक ऐसा मंदिर मौजूद है जो 358 दिन बंद रहता है और महज सात दिन के लिए खुलता है। और तो और इस मंदिर को लेकर सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन 358 दिन तक मंदिर के अंदर ना कोई पुजारी जाता है और ना ही कोई भक्त अंदर जा सकता है। आईये जानते हैं इस मंदिर के बारे में-
भारत के कर्नाटक राज्य के हसन जिले में स्थित हस्तनांबा माता मंदिर एक रहस्यमय और अद्भुत स्थान है। यह मंदिर साल में केवल 7 दिन के लिए खुलता है, जो दीपावली के समय होता है और बाकी 358 दिन बंद रहता है। इस दौरान मंदिर के दरवाजों पर अटूट सील लगाई जाती है और न तो कोई पुजारी और न ही कोई भक्त मंदिर के अंदर जा सकता है। लेकिन जब मंदिर के कपाट खोले जाते हैं, तो अंदर का दीपक जलता हुआ मिलता है और चढ़ाए गए फूल और प्रसाद ताजे रहते हैं, जैसे इन्हें अभी-अभी चढ़ाया गया हो। वैज्ञानिक इसे समझने में असमर्थ हैं, क्योंकि एक दीपक इतनी देर तक जलने की संभावना नहीं है।
यह मंदिर देवी हस्तनांबा जो मां दुर्गा का एक रूप मानी जाती हैं, को समर्पित है। मंदिर की उत्पत्ति 12वीं शताब्दी में हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अंधकासुर नामक राक्षस से युद्ध में देवी शक्ति की उत्पत्ति हुई और अंत में हस्तनांबा माता का स्वरूप लिया।
यही से होगी कलयुग के अंत की शुरूआत
मंदिर से जुड़ी एक अन्य रोचक कथा में बताया गया है कि एक पत्थर हर साल देवी के चरणों के करीब बढ़ता है और जिस दिन वह पत्थर देवी के चरणों को छू लेगा, उसी दिन कलयुग का अंत होगा।
इस मंदिर के बारे में विश्वास किया जाता है कि यह केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि कलयुग के अंत की घड़ी भी है। जब मंदिर की परंपरा बदलेगी या देवी का 7 दिनों का चक्र टूटेगा, तो एक नए युग का आरंभ होगा।
Home Vastu advice: सिर्फ पेंट नहीं, इन 3 नियमों से चमकेगी आपके घर की किस्मत
मंदिर तक पहुंचने के लिए हसन जंक्शन रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां से टैक्सी या ऑटो द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।



