भारतीय सेना में हर्षवर्धन का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन
सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक ने लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन को किया सम्मानित

अहेरीपुर,इटावा। महेवा विकास खण्ड की ग्राम सभा बीरपुर सलेमपुर के मजरा चकरपुर निवासी सुनील कुमार एवं रजनी देवी के सुपुत्र हर्षवर्धन का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर मंगलवार को अहेरीपुर की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक संजय भारती एवं बैंक के समस्त कर्मचारियों ने लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन का फूल मालाओं से लादकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर बोलते हुए शाखा प्रबंधक संजय भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ उन्हें सही मार्ग दर्शन की जरूरत है ग्रामीणांचल क्षेत्र के हर्षवर्धन ने यह साबित करके दिखा दिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई तथा उनके माता पिता को भी दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा सुनील कुमार एवं रजनी देवी को हर्षवर्धन जैसा सुपुत्र मिला है बेंक स्टाफ हर्षवर्धन के उज्वल भविष्य की कामना के साथ यह उम्मीद कर रहा है कि वह तरक्की दर तरक्की करते रहेंगे।
लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन ने कहा कि इस पद पर पहुंचने में उनके पूर्वजों का आशीर्वाद और माता पिता सहित गुरुजनों व इष्टमित्रों शुभ चिंतकों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद का फल है।
इस मौके पर स्वागत करने बालों में कृषि वित्त अधिकारी संजय मसारे, सहायक प्रबंधक सुश्री तनु त्रिपाठी,हेड कैशियर मयंक रावत,क्लर्क लवेश कुमार, बैंक सखी प्रियंका राठौर, बैंक गार्ड बृजमोहन सिंह, राजीव कुमार,अवध बिहारी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति चिकित्सक उदय प्रताप शाक्य,विमलेश, विवेक,सौरभ आदि ने फूल मालाओं से लाद कर लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। हर्षवर्धन एवं उनके माता पिता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



