अंबेडकर जयंती:सुरक्षा के चलते सड़कों पर उतरी पुलिस
एएसपी के साथ पुलिस बल ने किया रूट मार्च

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में रविवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल संग थाना क्षेत्रान्तर्गत डॉ0भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रूट मार्च किया गया।रूट मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा समस्त संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
साथ ही आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने का संकेतक रहा।



