भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई बहुत याद आए

विवेकानन्द जनजागृति समिति ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

भरथना,इटावा। श्री विवेकानन्द जनजागृति समिति भरथना के तत्वाधान् में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस मनाया गया। समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया।

बीते गुरूवार की देर शाम कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में श्री विवेकानन्द जनजागृति समिति भरथना के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण किया तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,राजेन्द्र चौधरी, उमेश चन्द्र तिवारी, सुधा पाण्डेय,वीरेन्द्र सिंह चौहान, अनिल श्रीवास्तव,एड. रामपाल सिंह राठौर,हाकिम सिंह यादव,करूणाशंकर दुबे,जमुनादास लखवानी, देवेन्द्र चौहान,अखिलेश पोरवाल,राजेश यादव पण्डा,रामप्रकाश पाल, विष्णु भदौरिया सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button