धम्मौर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का इलाज

सुल्तानपुर-रायबरेली रोड स्थित निगोलिया चौराहा, धम्मौर पर अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं। सेवा मेडिकल स्टोर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए सुल्तानपुर शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यहां जनरल फिजिशियन डॉ. एम. कुमार हृदय रोग, डायबिटीज, सांस, गैस, पेट एवं अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. आर. मौर्य नवजात शिशु एवं बच्चों से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगे।

डॉ. एम. कुमार प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जबकि डॉ. डी. आर. मौर्य मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को इसी समय मरीजों को देखेंगे।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटे-बड़े इलाज के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और समय के साथ खर्च की भी बचत होगी।

Related Articles

Back to top button