फ्रिज में रखे खाने की भी होती है ‘एक्सपायरी डेट’, जानें वरना सेहत हो जाएगी खराब

मौसम कोई भी हो, गर्मी या फिर कड़कड़ाती ठंड, हमारे घरों में एक चीज़ हमेशा चलती रहती है और वह है फ्रिज में खाने-पीने की चीजें रखना। यह एक आम आदत बन गई है। कई बार रात का बचा खाना हो या बाजार से लाया गया सामान, हम झट से उसे फ्रिज के हवाले कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके फ्रिज में रखे भोजन की एक ‘एक्सपायरी डेट’ भी होती है?
जी हाँ, यह सच है। हम अक्सर इस बात को नज़रअंदाज़ कर देते हैं कि फ्रिज खाने को हमेशा के लिए सुरक्षित नहीं रखता।
कितने दिन तक है सुरक्षित
आम तौर पर देखा जाए तो फ्रिज में रखा पका हुआ भोजन तीन से चार दिन तक खाने लायक बना रहता है। इस अवधि के बाद आपको बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है। जानते हैं क्यों?
दरअसल तीन चार दिन बीत जाने के बाद भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते। इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि आपका भोजन कब तक सुरक्षित है।
सर्दी के वो सीक्रेट फूड्स जो शरीर को बनाएंगे फौलादी, नंबर 3 चीज़ देगी कमाल की ताक़त
कच्चे और पके का हिसाब
पके हुए खाने का हिसाब तो हमने जान लिया अब बात करते हैं कच्चे माल की। कच्चा मांस: अगर आप फ्रिज में कच्चा मांस (जैसे मटन चिकन) रखते हैं तो यह पके हुए भोजन से थोड़ा ज़्यादा यानी लगभग चार से पाँच दिनों तक सुरक्षित रह सकता है। पका हुआ भोजन: जैसा कि पहले बताया तीन से चार दिन तक ही इसे इस्तेमाल करें।
आपको बता दें कि कई घरों में आटा गूंथकर फ्रिज में रख दिया जाता है ताकि अगली बार रोटी बनाने में आसानी हो। गूंथा हुआ आटा फ्रिज में दो से तीन दिन तक ठीक रहता है। इससे ज़्यादा पुराना आटा खाने से बचें।


