recharge price hike in 2025: 1 दिसंबर से मोबाइल रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे
recharge price hike in 2025: भारत में मोबाइल रिचार्ज दरें बढ़ सकती हैं। जियो, एयरटेल और Vi के प्लान्स की कीमतों में 10-12% बढ़ोतरी होने की संभावना है।

recharge price hike in 2025: बीते चंद दिनों से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि मोबाइल रिचार्ज की दरें बढ़ेंगी। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) दिसंबर 2025 से अपने प्रीपेड प्लान की कीमतें बढ़ा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को मौजूदा समय के मुकाबले रिचार्ज के लिए करीब 10 से 12 प्रतिशसत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
टेक टिप्स्टर ‘अभिषेक यादव’ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत में मोबाइल डेटा प्लान की कीमतें जल्द ही बढ़ेंगी। उनके अनुसार, तीनों ऑपरेटर – जियो, एयरटेल और Vi – कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकते हैं। मौजूदा वक्त में 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा देने वाला प्लान 949 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 999 रुपये तक पहुँच सकती है।
कुछ रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भारत में मोबाइल डेटा प्लान की कीमतें जल्द ही बढ़ सकती हैं, क्योंकि दूरसंचार ऑपरेटर Jio, Airtel और Vi (वोडाफ़ोन आइडिया) द्वारा दरों में लगभग 10% की वृद्धि की उम्मीद है।
UPI vs Net Banking: लोन की EMI चुकाने का बेस्ट विकल्प कौन सा, जानें फायदे और नुकसान
इसके अलावा, डीलबी डील्स की एक एक्स-पोस्ट के अनुसार, 1 दिसंबर, 2025 से रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने की संभावना है। उनके अनुसार, 199 रुपये वाला प्लान बढ़कर लगभग 219 रुपये का हो सकता है। वहीं 899 रुपये वाले प्लान की कीमत लगभग 999 रुपये हो सकती है। हालाँकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मूल्य वृद्धि के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि अगर टेलीकॉम कंपनियां अपनी दरें बढ़ाती हैं, तो दिसंबर से देश भर के लाखों मोबाइल उपयोगकर्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।



