bcci new chairman 2025: Mithun Manhas का क्रिकेट करियर कैसा रहा

bcci new chairman 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) चंद दिन पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में नए BCCI अध्यक्ष का चुनाव किया गया है और पूर्व क्रिकेटर Mithun Manhas के नाम की पुष्टि नए BCCI अध्यक्ष के रूप में हुई है। आज उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोजर बिन्नी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद Mithun Manhas ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। वहीं राजीव शुक्ला को BCCI का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- cricket sponsorship india: BCCI होगा तगड़ा मुनाफा, टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर
BCCI की AGM मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI मुख्यालय में शुरू हो गई है। इस बैठक (BCCI Chairman 2025) में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के सदस्य Mithun Manhas को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। पिछले दो BCCI अध्यक्षों, सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी की तरह, Mithun Manhas भी निर्विरोध चुने गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के बाद हाथ न मिलाने पर BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
इस बीच पूर्व क्रिकेटर Mithun Manhas के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट का काफी विकास हुआ है और कई बेहतरीन क्रिकेटर उभरे हैं। Mithun Manhas ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतकों के साथ 9,714 रन भी बनाए हैं। आईपीएल में, वह दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।
ये भी पढ़ें- पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल-Asia Cup
आपको बता दें कि new chairman की रेस में कई नाम चल रहे थे, जिनमें किरण मोरे, हरभजन सिंह और सौरव गांगुली जैसे नाम शामिल थे। लेकिन Mithun को चुना गया।



