सरैया मझौवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा उत्सव, महाप्रसाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और धार्मिक आस्था के बीच भगवान गोवर्धन पूजा उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजक रहें समर बहादुर सिंह एंव समाजसेवी बीडी सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ श्रीगोवर्धन पूजा का अनुष्ठान सम्पन्न किया। दो दिवसीय श्रीगोवर्धन कथा का रसास्वादन पंडित हरि ओम पाण्डेय के द्वारा योगिराज श्रीकृष्ण की लीलाओं का संक्षिप्त वर्णन कराया गया कराया।आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन के क्रम में 9 नवंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। वहीं 10 नवंबर को सुबह भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम 4 बजे महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजक समर बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के निमित्त इस वर्ष गोवर्धन पूजा उत्सव का आयोजन किया गया था। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button