किसान ने खेत में खड़ी प्रतिबंधित पराली जलाई

जलती पराली की चपेट में पड़ोसी की धू-धूकर जली धान की फसल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पालीखुर्द में बीती रात्रि एक नामजद किसान ने अपनी धान की फसल काट कर खेत में खड़ी और पड़ी प्रतिबंधित पराली जला दी, जिससे उठी चिंगारी की चपेट में आकर पडौस में खड़ी धान की फसल धू-धूकर जल उठी,भीषण आग की लपटें देख ग्रामीणों में हाहाकार मच गया और ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़कर धान की फसल में लगी भीषण आग बुझाने में जुट गए,हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से किसान की धान की फसल को बचा लिया।

अग्नि पीड़ित नितेश वाजपेई पुत्र मोहन वाजपेई निवासी पालीखुर्द ने भरथना उपजिलाधिकारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ धान की फसल जलने के नुकसान दिलाए जाने की मांग की है।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रतिबंधित पराली जलाने और फसल अग्निकांड की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button