शिक्षा के रजत पथ पर जीनियस मांटेसरी स्कूल: जे.बी.सिंह

लखनऊ। मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा स्थित जीनियस मांटेसरी स्कूल में रजत जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधक समर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकों,गणमान्य नागरिकों और प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद रहे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन,परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुन्नू लाल त्रिपाठी (विशेष कार्याधिकारी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा रामपाल, रविन्द्र मिश्रा,अश्विनी कुमार मिश्रा,मानसी मिश्रा एवं मोहिनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन अनुप्रिया सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया।

समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों की तैयारी में शिक्षिकाओं निशा सिंह,निधि सिंह, दीप्ति यादव और रजनी साहू का विशेष योगदान रहा। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह,गौरव और उल्लास से परिपूर्ण रहा।

Related Articles

Back to top button