कम खा रहे हो फिर भी पेट निकल आया, 99 % लोग कर रहे हैं ये 4 गलतियां
fat loss tips Indian lifestyle: कम खाने से वजन क्यों बढ़ रहा है, मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण, भारतीयों में मोटापा बढ़ने का रहस्य, वजन घटाने की सही विधि, डॉक्टर की सलाह से मोटापा कैसे कम करें। पूरी जानकारी हिंदी में।
fat loss tips Indian lifestyle: आपने भी सुना होगा ना अपने दोस्त या रिश्तेदार का मुंह से निकलते हुए – यार मैं तो कुछ खाता ही नहीं फिर भी मोटा होता जा रहा हूं। पहले लगता था ये सिर्फ बहाना है। मगर अब डॉक्टर भी यही कह रहे हैं कि बात सच में गड़बड़ है और गड़बड़ हमारे खाने में नहीं बल्कि हमारे शरीर के अंदर चल रही है।
शारदा अस्पताल के सीनियर डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव रोज़ सैकड़ों मरीज़ देखते हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर भारतीय वजन घटाने के चक्कर में चार ऐसी गलतियाँ करते हैं जो सीधे उनके मेटाबॉलिज्म को मार रही हैं। यानी वो सिस्टम जो हमारे शरीर में कैलोरी जलाता है, उसे ही हम खुद बंद कर रहे हैं।
पहली और सबसे बड़ी गलती
जब आप निरंतर भूखे रहते हैं तो शरीर घबरा जाता है। उसे लगता है अकाल पड़ गया है। फिर वो बचत मोड में चला जाता है। मतलब हर कैलोरी को चर्बी बनाकर जमा करने लगता है। सुबह नाश्ता स्किप करना, दिन में दो रोटी खाकर गुज़ारा करना, रात को एकदम से पेट भर लेना ये सब मेटाबॉलिज्म की कब्र खोद रहे हैं।
दूसरी गलती
हमारे यहाँ ज्यादातर लोग सुबह पार्क में तेज़ चलते हैं या ट्रेडमिल पर घंटा लगाते हैं। अच्छी बात है। मगर असली खेल मांसपेशियां बनाना है। जितनी ज्यादा मांसपेशियाँ उतना ज्यादा आराम करते वक्त भी कैलोरी जलती है। मांसपेशियाँ कम हुईं तो सोते हुए भी वजन बढ़ने लगता है।
तीसरी गलती
सोमवार से रविवार तक जिम और सलाद। फिर अगला हफ्ता सब छोड़ दिया। ऐसा यो-यो करना मेटाबॉलिज्म को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। शरीर समझ ही नहीं पाता कि अब क्या करना है। रोज़ थोड़ा-थोड़ा करना ही असली जादू है।
weight loss drink: ये जूस पिएं और 7 दिन में वजन घटाएं
चौथी और सबसे खतरनाक
कोई बोलता है केटो कर लो, कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग। सब फॉलो कर लेते हैं। मगर हर इंसान का शरीर अलग होता है। जो एक का काम करे वो दूसरे का मेटाबॉलिज्म पूरी तरह बैठा सकता है। शुरू में 5 किलो गए और फिर 10 किलो वापस आ गए – ये कहानी तो आपने सैकड़ों बार सुनी होगी।


