द मिलियन फार्मर्स स्कूल के अन्तर्गत कृषक गोष्ठी सम्पन्न

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के जमुरावां गांव में कृषि विभाग द्वारा संचालित महत्मने स्पाइसेस प्रोड्यूसर कम्पनी जमुरावां के तत्वावधान में द मिलियन फार्मर्स स्कूल अन्तर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर, बीज प्रमाणीकरण लखनऊ मण्डल कैलाश चंद्र चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को उन्नतशील एवं प्रमाणित बीज के महत्व, गुणवत्ता पहचान तथा सही बीज चयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गोष्ठी में एडीओ एजी दिलीप सोनी ने किसानों को सोलर पम्प योजना, मिनीकिट बीज वितरण तथा नैनो यूरिया के प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सम्भव है। बीटीएम कृपा शंकर ने प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण की आवश्यकता तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की विस्तृत जानकारी दी।

एफपीओ के प्रबन्धक केशवानन्द त्रिपाठी ने गर्मी की जुताई के लाभ बताते हुए बीज प्रबन्धन एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं शिरीष वर्मा एवं गोविंद नारायण त्रिपाठी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तथा रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण की उन्नत विधियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button