वकीलों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज हो

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर एसडीएम से कार्रवाई की उठाई मांग

भरथना,इटावा। लखनऊ के कैसरबाग कचहरी में बीते दिन अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज से आक्रोशित भरथना बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन भरथना के उपजिलाधिकारी को सौंप दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत किये जाने की माँग की है।

बार एसोसियेशन भरथना के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पाण्डेय व महामंत्री राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को उपजिलाधिकारी काव्या सी को सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने बताया कि कैसरबाग कचहरी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना निन्दनीय है।

उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओें के चैम्बर अवैध थे,तो उन्हें पूर्व में ही रोका जाना चाहिये था। यदि मा. न्यायालय द्वारा तोडने का आदेश दिया गया,तो उनके बैठने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है। जिन अधिवक्ताओं के चैम्बर तोडे गये हैं,उन्हें पाँच लाख रूपये का मुआवजा व बैठने का उचित स्थान दिलाये जाने सहित चार सूत्रीय माँग के साथ दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की माँग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामकुमार यादव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव,सुरेश चन्द्र यादव,राजीव श्रीवास्तव,राजाबाबू तिवारी,महावीर सिंह यादव,सुभाष चन्द्र यादव, कृष्णकान्त श्रीवास्तव, सुधीर यादव,सत्यप्रकाश यादव सहित समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button