विपक्ष के हर हथकंडे को विफल करना होगा- सुशील त्रिपाठी
बूथ स्तर पर करे मजबूत व फुलप्रूफ तैयारी - सुशील त्रिपाठी

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।पार्टी के जिला मुख्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की कार्यशाला आयोजित हुई। इसके पहले उन्होंने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर तक सक्रिय व फुलप्रूफ बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा जन शिकायतों के निस्तारण आदि के लिए प्रतिदिन तीन पदाधिकारियों को बैठने का रोस्टर जल्द जारी होगा।जिलाध्यक्ष ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा जिला पंचायत के 45 वार्डों में वार्ड प्रभारी व वार्ड संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा 2014 के बाद पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं।गांवों में गरीबों को बिना भेदभाव शौचालय, आवास,हर-घर नल जैसी तमाम योजनाओं का लाभ मिला है।कहा कि 29 सितम्बर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है बूथों पर रणनीति बनाकर 18 वर्ष के ऊपर तथा छूटे हुए लोगों को मतदाता बनवाने का काम करना है। यह भी कहा सतत सम्पर्क व सतत संवाद से हर घर तक सरकार के किए गए कार्यों के साथ दस्तक देनी है।
बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी करना है और विपक्ष के हर हथकंडे को विफल करना है।
मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी को दूबेपुर,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू कूरेभार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी कादीपुर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जयसिंहपुर, एमएलसी शैलेन्द्र सिंह बल्दीराय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा मोतिगरपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू कुड़वार व पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री रामचन्द्र मिश्रा को भदैंया का ब्लाक संयोजक बनाया गया है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी करौंदीकला, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान अखंडनगर, पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडे दोस्तपुर, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह पीपी कमैचा, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे बजरंगी लम्भुआ और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल को धनपतगंज का ब्लॉक संयोजक बनाया गया है।संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया।
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, कृपा शंकर मिश्रा, शशीकांत पाण्डेय, घनश्याम चौहान, श्याम बहादुर पाण्डेय,विजय मिश्रा,सुभाष चन्द्र, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्य, नरेन्द्र सिंह,अशोक सिंह, मनीषा पाण्डेय, चन्दन नारायन सिंह, राम नारायन उपाध्याय, काली सहाय पाठक, अनिल मिश्रा,राजेश चतुर्वेदी, राम बहादुर सिंह,रमेश तिवारी,रचना उपाध्याय,ऊषा शुक्ला,रमेश सिंह, महेश सिंह, महावीर श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह, दुष्यंत सिंह,शेष कुमार सिंह,देव नारायण तिवारी, आशीष सिंह रानू, अखिलेश सिंह, राघवेन्द्र श्रीवास्तव।
विनोद तिवारी,नरसिंह नारायन सिंह, प्रदीप सिंह राना, दरगाही निषाद, भूपेंद्र पाठक, सुधांशु सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील सोनी, संदीप पाण्डेय, रमेश तिवारी, अवधेश सिंह, पारसनाथ सिंह, संदीप तिवारी, रामजीत पाल, गौरव मौर्या, जितेन्द्र सिंह,दान बहादुर तिवारी, कृष्ण कुमार यादव,मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला,राजित राम मिश्रा, राजमणि सिंह, राम लौट दूबे, हवलदार सिंह, सुनीता सिंह , दिवाकर पाण्डेय, उमा रमण सिंह समेत जिला पंचायत वार्ड संयोजक व वार्ड प्रभारी आदि मौजूद रहे।



