शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : बीडीओ श्रद्धा सोनकर

महराजगंज, रायबरेली। बीडीओ श्रद्धा सोनकर ने गुरुवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय में पंचायत सचिवों समेत समस्त पटल के लिपिकों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया। बैठक के दौरान नवागत बीडीओ ने जीरामजी, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की।

इस दौरान नवांगतुक बीडीओ श्रद्धा सोनकर ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पात्रतानुसार पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर एपीओ राजीव त्यागी, प्रभारी एडीओ पंचायत शिखर शुक्ला, धनेंद्र सिंह,एडीओ कापरेटिव अरुण श्रीवास्तव, एडीओ डब्ल्यू वदान्या त्रिपाठी,लिपिक विकास, पंचायत सचिव अतुल कुमार, अजीत, अरुण , शिवाकांत, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button