श्रीभगवान अध्यक्ष और रामप्रकाश बने सचिव

निराश्रित एवं असहाय सेवा समिति का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

भरथना,इटावा। पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की प्रेरणा व मार्गदर्शन के चलते जरूरतमन्दों को सहयोग प्रदान करने के लिए बनायी गई निराश्रित एवं असहाय सेवा समिति भरथना का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।

बुधवार को भरथना कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी सुधा पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुए नई कार्यकारिणी के निर्वाचन में अध्यक्ष सहित अनिल कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष,रामप्रकाश पाल को सचिव,अजय कुमार (ठेकेदार) को उपसचिव, कृष्ण कुमार गुप्ता (बबलू) को कोषाध्यक्ष, श्यामजी पोरवाल (नेक्से) को उपकोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

तदुपरान्त समिति के अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया तथा जरूरतमन्द,निराश्रित, असहाय लोगों को सहयोग प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर संरक्षक चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, सुशील चौधरी,राजेन्द्र दीक्षित (पप्पू),वीरेन्द्र सिंह चौहान,डा.सुरेश चन्द्र, रज्जू पोरवाल, निशान्त पोरवाल (एड.), अरविन्द कुमार चौरसिया, सचिन कौशल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button