पेनकिलर खाने की ये आदत आपकी किडनी और लिवर को कर सकती है पूरी तरह डैमेज

Empty Stomach Side Effects: खाली पेट पेन किलर लेने के नुकसान जानें। पेट, किडनी और लिवर पर इसके गंभीर असर को समझें और सही तरीके से दवा लेने की आसान टिप्स पढ़ें।

Empty Stomach Side Effects: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग छोटी-मोटी तकलीफ को नजरअंदाज नहीं करते और तुरंत पेन किलर ले लेते हैं। लेकिन बिना कुछ खाए दवा लेना एक आम गलती है जो धीरे-धीरे गंभीर परेशानी में बदल सकती है। खासकर युवाओं और कामकाजी लोगों में यह आदत तेजी से बढ़ रही है।

पेट पर सीधा असर क्यों पड़ता है?

अधिकतर दर्द निवारक दवाएं एनएसएआईडीएस ग्रुप की होती हैं। ये दवाएं शरीर में बनने वाले उन तत्वों को कम कर देती हैं जो पेट की अंदरूनी परत को सुरक्षित रखते हैं। जब पेट खाली होता है तो दवा सीधे उस नाजुक परत को प्रभावित करती है। इससे जलन और असहजता शुरू हो जाती है।

तुरंत दिखने वाले लक्षण

खाली पेट दवा लेने के बाद कई लोगों को तुरंत परेशानी महसूस होती है। जैसे खट्टी डकार, सीने में जलन, उल्टी जैसा महसूस होना, ये संकेत बताते हैं कि पेट में एसिड का स्तर बढ़ गया है और पाचन तंत्र प्रभावित हो रहा है।

बार-बार की गलती बन सकती है खतरा

अगर यह आदत रोज की बन जाए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पेट की दीवारों में छोटे घाव बनने लगते हैं जिन्हें अल्सर कहा जाता है। कुछ मामलों में इनसे खून भी निकल सकता है जो बेहद खतरनाक स्थिति है।

किडनी और लिवर पर पड़ता है जोर

जब शरीर को बिना भोजन के दवा पचानी पड़ती है तो उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका असर किडनी और लिवर पर पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से ये अंग कमजोर हो सकते हैं।

दवाएं फेल, गले में जमा जिद्दी कफ को 5 मिनट में बाहर कर देगा ये देसी नुस्खा

कैसे बचें इस समस्या से?

दवा लेने से पहले थोड़ा हल्का खाना खाएं, बिस्किट या दूध भी मददगार हो सकता है, हमेशा दवा के साथ पूरा गिलास पानी लें, जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से एंटासिड लें, ध्यान रखें कि केवल पैरासिटामोल को कभी-कभी खाली पेट लिया जा सकता है। बाकी दवाओं के साथ ऐसा करना सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button