ब्लॉक के सभागार में मनाया गया “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस”

(सुल्तानपुर) एकल अभियान के तत्वावधान में गतिविधि विभाग की आरोग्य योजना द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम दुबेपुर ब्लॉक के सभागार में संपन्न हुआ । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवीण सिंह जादौन निदेशक निर्माण राज्य सहकारी संघ उत्तर प्रदेश शासन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री प्रकाश विभाग प्रचारक , डॉक्टर निशा सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, सम्मानित आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर एस के श्रीवास्तव ,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान अखिलेश प्रताप सिंह ,अंचल समिति के सचिव कुमार अनिल सिंह प्राथमिक शिक्षा प्रभारी लाल कृष्ण जी ने किया ।
मुख्य वक्ता श्री प्रकाश सिंह ने जन-जन के कल्याण के लिए आयुर्वेद पर बोलते हुए बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति को मुगलों तथा अंग्रेजों के कुचक्र से पश्चिमी संस्कृति को चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कुल्सित विचार धारा से गुरुकुल शिक्षा पद्धति तथा प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को क्षति पंहुचाने का कार्य किया गया।
आयुर्वेदाचार्य श्री श्रीवास्तव जी ने यशश्वी प्रधानमंत्री जी ने 23 सितंबर को दिन रात का समय बराबर होने के कारण आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवीण सिंह यादव ने प्रकृति से प्राप्त बनौषधियों एवं रसोई घर के पदार्थ होम रेमिडीस में कोई न कोई औषधि गुण होने की बात कही ।
कार्यक्रम में अंचल प्रमुख बृजेश सिंह ने एकल का परिचय एवं कार्यक्रम कामहत्व बताते हुए पंचमुखी शिक्षा का वर्णन किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार जी ,सुरेश कुमार जी, राकेश ,सत्य प्रकाश ,विजय कुमार ,अन्नू जी कविता ,संगीता, शिवराम जी आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी ने सभी का धन्यवाद किया कार्यक्रम में आचार्य व ग्राम समिति ने हिस्सा लिया।



