ट्रेन की चपेट में आई वृद्ध महिला: मौत

बन्द रेलवे क्रासिंग पार करने में सुपरफास्ट दौड़ती ट्रेन से हुआ हादसा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की दोपहर सवा 12 बजे दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर भरथना बकेवर मार्ग स्थित बन्द 20वीं रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक अज्ञात वृद्ध महिला दिल्ली से कानपुर को डाउन लाइन पर अपनी रफ्तार से दौड़ी जा रही सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर फंस गई,जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त हादसा घटित होते ही ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित कर ख़म्बा नम्बर 1135/15 पर ट्रेन को रोक कर इंजन में फसी वृद्ध महिला के शव को निकाल कर करीब 20 मिनट के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।

घटना की सूचना पर जीआरपी,आरपीएफ जवानों के अलावा सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंच वृद्ध महिला की शिनाख्त के प्रयास कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक वृद्ध महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button