पैर फिसलने से नहर में डूबा वृद्ध किसान: मौत

नहर की ओर सोंच निकला था,24 घंटे बाद 5 किमी दूर मिला किसान का शव

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा में रविवार सुबह एक हादसे में शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग किसान रामगोपाल शाक्य पुत्र स्वर्गीय रामदीन शाक्य उम्र करीब 75 वर्ष का पैर नहर किनारे फिसल गया था और वह देखते ही देखते नहर के तेज बहाव में समा गया थे। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार अभिजीत गौरव,6 थानाध्यक्ष कमल भाटी ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें बुलाकर नहर में डूबे वृद्ध रामगोपाल को खोजने में लगाया। रविवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली।

सुबह पुनः सर्च अभियान शुरू किया गया तो घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर जगसोरा पुल के पास से नहर में एसडीआरएफ की टीम ने वृद्ध रामगोपाल का शव बरामद किया।शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।कस्बा इंचार्ज अनूप पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी शरबती देवी, दो पुत्र तेजपाल सिंह और सत्यवीर सिंह एक पुत्री लक्ष्मी को छोड़ गया है।परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button