डीएम ने नगर के बूथों का किया निरीक्षण

बीएलओ को अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने के लिए निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत के साथ नगर के जीजीआईसी स्थित तीन बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने इस कार्य पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया ताकि कोई भी नागरिक फर्जी तरीके से मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं की स्पष्ट फोटो,नाम या अन्य प्रकार की त्रुटि को शुद्ध करने,पात्र नए मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से जोड़ने और सूची में दर्ज सभी प्रकार की त्रुटियों का शीघ्र निस्तारण कर शुद्ध मतदाता सूची जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इसी प्रकार नगर के लगभग सभी बूथों पर जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत के निर्देशन में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी रहा और बूथों पर उपस्थित मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान उपस्थित राजनैतिक प्रतिनिधियों और मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची से संबंधित जो भी आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराई गई उनको गंभीरता से सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया गया। 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवक युवतियों के नाम नए मतदाता के रूप में सूची में जोड़ने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button