डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप छात्रों ने दिखाया दम

संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025-2026 का आयोजन सुदिति ग्लोबल एकेडमी, इटावा में किया गया। जिसमें कुल 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल भरथना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण,6 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 35 पदक हासिल किए।

कोच पवन यादव के नेतृत्व में विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह तथा कमल कुमार (प्रधानाचार्य-सुदिति ग्लोबल स्कूल) ने शिरकत की। जिन्होंने विजेता मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था निदेशक अंकित यादव व प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button