रणवीर, रैप और रॉ फोर्स; ‘धुरंधर’ के गाने ने फैंस को बना दिया दीवाना

dhurandhar title track: रणवीर सिंह और स्टार्स से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल सॉन्ग आखिरकार 16 अक्टूबर को रिलीज़ हो गया है। इस जबरदस्त ट्रैक ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और फैन्स इसे “दिसंबर का बॉक्स ऑफिस बम” बता रहे हैं।
Catchy Tunes of Dhurandhar Film’s Title Track
इस गाने में जो एनर्जी है, वो सीधे दिल में उतरती है। पुराने पंजाबी क्लासिक ‘जोगी – ना दे दिल परदेसी नू’ को नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है। ओरिजिनल ट्रैक को चरणजीत आहूजा ने कंपोज़ किया था और इसे मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने गाया था। इसके लिरिक्स बाबू सिंह मान ने लिखे थे।
इस बार गाने को पूरी तरह रीक्रिएट किया है म्यूज़िक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने, जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।
गाने में दमदार रैप लाया है हनुमानकाइंड (असली नाम सूरज चेरुकाट), जिन्होंने 2024 में अपने ट्रैक बिग डॉग्स से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई।
वहीं जैस्मीन सैंडलस भी अपनी अनोखी आवाज़ और स्टाइल के साथ इस सॉन्ग में छा गई हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म मुंज्या के सुपरहिट गाने “तारस नी आया तुझको” से खूब वाहवाही बटोरी थी।
rashmika vijay की सगाई हो गई, जानें दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर
धुरंधर ट्रेलर रिलीज़ 12 नवंबर 2025 को
बता दें कि dhurandhar title track के अंत में मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है। 12 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होगा और 5 दिसंबर 2025 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
हिंदू से शादी करने ट्रोल हो रही ये मुस्लिम एक्ट्रेस, अब खुद दिया मुंहतोड़ जवाब
नेटिज़न्स का रिएक्शन देखने लायक है। कोई इसे “दिवाली धमाका” बता रहा है, तो कोई “रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म” मान रहा है। कमेंट्स में लोग कह रहे हैं – इस बार रणवीर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले हैं!


