dhurandhar movie row: रणबीर की ‘धुरंधर’ हिट, पर इन दो विवादों ने किया बेहाल

dhurandhar movie row: बॉलीवुड मूवी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने से अभिनेता रणबीर सिंह (ranveer singh) काफी गदगद नजर आ रहे हैं। देश-विदेश में यह मूवी खूब कमाई कर रही है। इसके इतर मस्तमौला रणबीर सिंह से जुड़े दो विवाद एकाएक चर्चाओं में हैं। पहला मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है। जबकि दूसरा बलूच नागरिकों की ईमानदारी एवं भरोसे पर सवाल उठाने का है। दोनों मामलों में अभिनेता को तीव्र विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे दौलत और शौहरत की चकाचौंध अक्सर व्यक्ति को अंधा बना देती है। सफलता के आसमान पर पहुंचने के बाद पांव जमीन पर नहीं टिकते। कामयाबी के नशे में चूर होकर दूसरों की भावनाओं का ख्याल मन में नहीं रहता। रणबीर सिंह भी फिलवक्त अपनी कामयाबी के जश्न में मदहोश होकर वह सब कर रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता है। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वायरल वीडियो में वह मां चामुंडा के फिल्मी किरदार का मजाक उड़ाते दिखाई दिए थे। आंखे चढ़ाकर व जीभ को बाहर निकाल कर उन्होंने मां चामुंडा को भूत करार देने से भी परहेज नहीं किया।
रणबीर का यह मजाकिया अंदाज देवी मां के भक्तों को कतई रास नहीं आया। नाराज नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता को जमकर लताड़ा। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक की गई है। गलती का अहसास होने पर रणबीर सिंह को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट कर अपना बचाव किया।
‘धुरंधर’ के डायलॉग पर उठे सवाल
दूसरा मामला फिल्म (dhurandhar) ‘धुरंधर’ के एक डायलॉग से जुड़ा है। डायलॉग कुछ ऐसा है कि ‘मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, बलूच पर नहीं’। इस संवाद ने बलूच समुदाय को गुस्से से भर दिया है। पाकिस्तान में आजादी के लिए संघर्षरत बलूच नागरिकों ने भारतीय फिल्म के इस डायलॉग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बलूच नेता मीर यार ने कहा है कि बलूचों की डिक्शनरी में धोखा देने जैसा कोई शब्द नहीं है। यह बलूचों के कोड ऑफ कंडक्ट, नैतिकता और संस्कृति के खिलाफ है, क्योंकि बलूचों में मशहूर है, ‘एक गिलास पानी कीमत सौ साल वफा।’
रणबीर सिंह के विवादों का असर
उधर, रणबीर सिंह और उनकी अभिनेत्री पत्नी दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी विवाद में उलझे रहते हैं। काफी समय पहले रणबीर ने नग्नावस्था में फोटो शूट कराया था। जिस पर खासा बवाल मचा था। मुंबई में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग ने बॉलीवुड में ड्रग के सेवन एवं सप्लाई की चैन की जांच शुरू की थी। उस दौरान जांच एजेंसी ने दीपिका पादुकोण को भी पूछताछ के लिए तलब किया था। रणबीर सिंह से जुड़े ताजा विवादों पर आलोचकों का मानना है कि कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज होने से पहले और बाद में अनावश्यक विवाद जानबूझकर पैदा किए जाते हैं। एक खास दर्शक वर्ग को प्रभावित करने के इरादे से सोची-समझी साजिश के तहत ऐसा होता है।
Dhurandhar X review: जानें क्यों देखने चाहिए रणवीर की फिल्म धुरंधर
संभव: है कि रणबीर सिंह ने भी यह प्रयोग किया हो। बलूचिस्तान को लेकर पिछले दिनों सलमान खान बेवजह के पचड़े में फंस गए थे। उन्हें पाकिस्तान की सरकार ने उस सूची में डाल दिया था, जिसमें आतंकियों के नाम होते हैं। दरअसल दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सलमान खान ने बलूचिस्तान को एक राष्ट्र के तौर पर संबोधित किया था। यह पाकिस्तान को नागवार गुजरा था।



