योजना समिति में नामित होने पर धनराज यादव का हुआ अभिनंदन

ऊँचाहार, रायबरेली। ब्लाक क्षेत्र की ऊँचाहार देहात ग्राम सभा के प्रधान धनराज यादव को जिला योजना समिति का सदस्य नामित किए जाने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

गुरुवार को ऊंचाहार मुख्य चौराहा के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए । सभी ने उनको माला पहनाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि धनराज यादव के जिला योजना समिति में जाने से ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि प्रधान जी क्षेत्र की समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी तरीके से रखेंगे और ऊंचाहार देहात के लिए अधिक से अधिक योजनाएं स्वीकृत कराएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव , पूर्व प्रधान लालचंद कौशल , क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय पाल , तेजभान , उदयराज , मनोज पाल , राकेश पाल , भानु यादव , विमलेश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

————-‐————————–

मामूली बात पर जेठानियों ने की महिला की पिटाई

ऊँचाहार, रायबरेली। मामूली बात पर जेठानियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, पीड़ित महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

चकमिलिक मजरे कोटराबहादुर गंज गाँव की सपना देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह मामूली बात पर उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि इसी बात की रंजिश में उसकी तीन जेठानियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button