राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने किया प्रयागराज माघ मेले में कंबल वितरण

प्रयागराज/ सुल्तानपुर । राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट के कुशल दिशानिर्देशन‌ में तीर्थराज प्रयागराज स्थित गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित माघ मेला में कल्पवास कर रहे संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी जी (पूर्व अपर निदेशक अभियोजन) के माध्यम से पुल नंबर चार, शिवाला गंगोली मार्ग के दुर्गा शिविर के पास संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का पुनीत कार्य किया गया।

विश्व-विख्यात इस आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सेवा कार्य के माध्यम से राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई, जो संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह सेवा अभियान संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला एक प्रयास है।

——————————————————–

कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का प्रशासनिक अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूर्ण समर्थन लेकिन भेदभाव न हो: रमेश माहेश्वरी

सुल्तानपुर:- काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच ने विगत दिवस अपनी कोर कमेटी की बैठक में सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यापारियों से अपील की थी कि यदि उन्हें अपना व्यापार बचाना है तो स्वत: ही स्वयं के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाना होगा व नगर पालिका से अनुरोध कर ठेले, रेहड़ी गुमटी वालों को वेंडिंग जोन में सख़्ती के साथ पुनर्स्थापित करवाना होगा ।

सुल्तानपुर

प्रदेश प्रवक्ता रमेश महेश्वरी ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए यह निवेदन किया है कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना किया जाये न ही राजनीतिक दबाव का ध्यान रखा जाए,,साथ ही अपने व्यापारी भाइयों से भी अपील की वे अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करें।किसी भी प्रकार की विपरीत स्थिति में काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच व्यापारी बंधु का समर्थन नहीं कर पायेगा ।

Related Articles

Back to top button